Home » Jharkhand Covid : रांची में कोरोना मरीज मिलने के बाद साहिबगंज स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कोविड-19 वार्ड तैयार

Jharkhand Covid : रांची में कोरोना मरीज मिलने के बाद साहिबगंज स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कोविड-19 वार्ड तैयार

प्रभारी डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

by Rakesh Pandey
_ALERT REGARDING COVID 19
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: राजधानी रांची में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट NB 1.8.1 और LF.7 की पुष्टि होने के बाद राज्यभर के स्वास्थ्य विभागों को सतर्क कर दिया गया है। इसी कड़ी में साहिबगंज जिला स्वास्थ्य विभाग ने 10 बेड का विशेष कोविड-19 वार्ड तैयार कर दिया है। यह वार्ड वेयरहाउस के निचले तल में स्थापित किया गया है, जिसमें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

कोविड वार्ड का निरीक्षण, संसाधनों की समीक्षा

प्रभारी डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को इस कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, दवाओं का भंडारण और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के बारे में स्टोर कीपर प्रवीण कुमार से जानकारी प्राप्त की।
उपलब्ध मेडिकल संसाधन:

पीपीई किट, एन-95 मास्क, दस्ताने और सैनिटाइज़र– पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर– 100 यूनिट

ऑक्सीजन सिलेंडर– डी टाइप: 75, बी टाइप: 40

ऑक्सीजन टैंक– 1 यूनिट

डेड बॉडी कैरेज बैग– 25 यूनिट

100 एलपीएम का मिनी ऑक्सीजन प्लांट– चालू स्थिति में

500 एलपीएम क्षमता का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट- चार साल से बंद

पीएम केयर फंड के तहत साहिबगंज सदर अस्पताल में स्थापित 500 एलपीएम क्षमता वाला पीएसए प्लांट छह महीने चलने के बाद बंद हो गया था। यह प्लांट 6 अक्टूबर 2021 को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन के बाद चालू किया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते चार वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है। प्रभारी डीएस ने कहा कि, “यदि इस प्लांट की सर्विसिंग व रिपेयरिंग करा दी जाए, तो इसे फिर से चालू किया जा सकता है। इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेजी जाएगी।”

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी, आपात स्थिति से निपटने को तैयार

डॉ. मुकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि, “कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। सीएस के निर्देश पर 10 बेड का वार्ड तैयार कर दिया गया है और संदेहास्पद मामलों में तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा।

Read Also- Jharkhand News : फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ के 14वें डीसी का ग्रहण किया पदभार, कहा-जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता

Related Articles