Home » सैनी बने हरियाणा के CM, अनिल विज भी हुए कैबिनेट में शामिल

सैनी बने हरियाणा के CM, अनिल विज भी हुए कैबिनेट में शामिल

पंचकूला के शालीमार गार्डन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। बीजेपी ने इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की थी क्योंकि लगातार तीसरी बार किसी राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, चंद्रबाबू नायडू समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

बीजेपी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनी सरकार

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है। सैनी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लाडवा से चुने गए सैनी 2014 में पहली बार नारायणगढ से विधायक चुने गए थे। 12 मार्च 2024 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। सैनी को हरियाणा में ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। बीजेपी बहुत सोची-समझी रणनीति के तहत सरकार बना रही है। जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए 36 बिरादरी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

अनिल विज भी कैबिनट में शामिल

अंबाला कैंट से 7 बार विधायक अनिल विज को भी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्होंने भी अपने पद की शपथ ली। 70 के दशक में आरएसएस से जुड़ने के बाद से उन्होंने कई पदों को संभाला है। मनोहर लाल खट्टर की सरकार में वे गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके है।

इन्होंने भी ली मंत्री पद की शपथ

इसके अलावा तीन दशक से राजनीति में सक्रिय कृष्णलाल पंवार, बादशाहपुर सीट से जीते राव नरबीर सिंह, एबीवीपी से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले महिपाल ढांडा, फरीदाबाद से विधायक विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, कृष्णा गहलावत, रणबीर गंगवा, आरती राव, कृष्णा मिधा, सुनील सांगवान व मूलचंद शर्मा ने मंत्रिपरिषद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे 50 हजार लोग

पंचकूला के शालीमार गार्डन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। बीजेपी इस समारोह को ऐतिहासिक बनाना चाहती थी क्योंकि लगातार तीसरी बार किसी राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है। इसके पूर्व सैनी को पंचकूला में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। बैठक में विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन अंबाला कैंट से जीते अनिल विज और अटेली सीट से जीतने वाली आरती राव ने किया। इसके बाद सैनी के नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नायब सिंह सैनी के नाम की घोषणा की। इस मौके पर शाह ने कहा कि हरियाणा राज्य की स्थापना से लेकर अब तक कोई भी सरकार लगातार तीसरी बार सफल नहीं हुआ है।

90 विधानसभा सीटों में 48 पर जीती थी भाजपा

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 8 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा के परिणाम आए थे। जिसमें बीजेपी 48, कांग्रेस 37, इनेलो 2 और निर्दलीय 3 ने जीत दर्ज की थी। तीनों निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है। इससे यह उम्मीद जतायी जा रही है कि भाजपा सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

Read Also- आज हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे सैनी, एनडीए का होगा शक्ति प्रदर्शन औऱ विज को मिलेगा….

Related Articles