Home » सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज, भारत-चीन सीमा के पास कॉलोनी बसा रहा पड़ोसी देश

सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज, भारत-चीन सीमा के पास कॉलोनी बसा रहा पड़ोसी देश

चीन भारतीय सीमा से 38 किलोमीटर दूर बसा रहा है सुविधाओं से लैस कॉलोनी ।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भारत-चीन सीमा पर तनाव को कम करने के लिए भारत हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। एक ओर जहां भारत इस मसले को डिप्लोमैटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर चीन सीमा के नजदीक तेजी से निर्माण कार्य करने में जुटा है। पैगॉन्ग झील के पास चीन ने उत्तरी किनारे पर काफी अधिक कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

2020 में चीन के साथ जिस जगह पर संघर्ष हुआ था, उसी जगह से 38 किमी की दूरी पर चीन ने नई कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रखी है। लेकिन यह कॉलोनी पैगॉन्ग झील के करीब है। यह निर्माण कार्य चीन के स्वामित्व वाले क्षेत्र के तिब्बत में किया जा रहा है। इस खबर से भारत और चीन के रिश्ते में एक बार फिर राजनीतिक तनाव बनता दिख रहा है।

9 अक्तूबर 2024 को अमेरिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी द्वारा भेजी गई लेटेस्ट सैटेलाइट की तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि चीन ने 17 हेक्टेयर की जमीन पर निर्माण कार्य कर रखा है। चीन निर्मित यह नई कॉलोनी येमागोऊ रोड के समीप है।

तक्षशिला में जियो स्पेशल रिसर्च प्रोग्राम की चीफ और प्रोफेसर डॉ वाई नित्यानंदम ने बताया कि चीन द्वारा इस क्षेत्र में 100 से अधिक बिल्डिंग्स बनाई गई है। इस कॉलोनी में हर तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। इसमें रिहायशी इमारतें और प्रशासनिक इमारतों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी बनाई गई है।

इसके दक्षिण-पूर्व में एक हेलीपैड का भी निर्माण किया गया है। इस निर्माण को देखकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि चीन ने यहां कंस्ट्रक्शन का काम इसी साल के अप्रैल में शुरू किया था। यह कॉलोनी दो भागों में बंटा हुआ है। एक में एमिनिस्ट्रेटिव और दूसरी ऑपरेशनल जोन।

इस पूरी कॉलोनी को युद्ध के दौरान होने वाले हमलों से बचाने के लिए कॉलोनी को सीधी रेखा में बनाने की बजाए रोज में बनाया गया है।

Read Also: अमेरिका में छात्रों से बातचीत में बोलें राहुल गांधी – ‘भारत-चीन के संबंध जटिल, इन्हें सुधारना बेहद मुश्किल

Related Articles