Home » Chaibasa Crime News : कबाड़ी कारोबारी की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने शव को पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa Crime News : कबाड़ी कारोबारी की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने शव को पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

मृतक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का निवासी था। कुर्मान गुवा बाजार और उसके आस-पास के गांवों से लोहे का कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता था

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के गुवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसाय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को एक भारी पत्थर से बांधकर कारो नदी में डुबो दिया। रविवार सुबह नदी में तैरती लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक 39 वर्ष कुर्मान शेख के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का निवासी था। कुर्मान गुवा बाजार और उसके आस-पास के गांवों से लोहे का कबाड़ इकट्ठा करने का व्यवसाय करता था। वह यहां हिरजीहाटिंग इलाके में अपने एक साथी अल्ताफ शेख के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

शनिवार रात से था लापता, साथी गया था गांव

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का साथी अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर को ही जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़कर अपने गृह जिले मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था। कुर्मान शेख को आखिरी बार शनिवार रात करीब 8 बजे तक स्थानीय बाजार में देखा गया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कारो नदी के किनारे उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सिर कुचलकर हत्या की आशंका

पुलिस कि शुरुआती जांच और शव की स्थिति को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले किसी भारी वस्तु या पत्थर से कुर्मान का सिर कुचला और फिर उसकी पहचान व अपराध को छुपाने के लिए शव को बड़े पत्थर के सहारे नदी में डुबो दिया।
जांच में जुटी पुलिस, जल्द की जाएंगी आरोपियों की गिरफ्तारी

गुवा थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए मृतक के साथी और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद से हिरजीहाटिंग और गुवा क्षेत्र के आम लोगों में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Read Also- Jharkhand News: सिर्फ12 मिनट की फिल्म और पूरे देश में धमाल, युवा डायरेक्टर रवि राज को अवार्ड मिलने पर CM हेमंत ने कहा – गर्व का पल

Related Articles

Leave a Comment