लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गायब रीना पराड़कर को 24 घंटे बाद पुलिस ने 300 किमी दूर टूंडला से बरामद कर लिया गया है। वह वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि आलोक पराडकर की पत्नी हैं। उनके अचानक गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया था। इसे लेकर कवि आलोक ने रीना की तलाश के लिए गुहार लगाई थी। लखनऊ पुलिस के मुताबिक गुमशुदा महिला सकुशल हैं और संपर्क में हैं।


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के नेतृत्व में महिला की तलाश के लिए टीमें गठित की गई थीं। पत्नी के बरामद होने के बाद आलोक पराडकर ने फेसबुक पर लिखा है कि रीना की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गौरतलब है कि आलोक ने पत्नी रीना पराडकर के लापता होने पर एक फेसबुक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह शनिवार को बेटी को करीब 1 बजे अलीगंज स्थित विजन आईएएस कोचिंग सेंटर लेकर गईं थीं। वैगनआर कार से लौटते वक्त उनका फोन नंबर बंद जा रहा था। आलोक ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज की थी।
गोमती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आलोक पराड़कर की पत्नी रीना पराडकर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्हें टूंडला से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा को ढूंढने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। वो अपने किसी मित्र के साथ ट्रेन के जरिये चली गईं थीं। उनकी कार को गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी इलाके से बरामद कर लिया गया था।
वरिष्ठ पत्रकार व बहुचर्चित लेखक आलोक पराड़कर की पत्नी रीना पराड़कर शुक्रवार दोपहर से लापता हो गईं हैं। वह अपनी बेटी को अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में छोड़कर कार से विपुलखंड स्थित घर लौट रहीं थीं। रास्ते में उन्होंने पति को फोन मिलाया, उन्हें फोन पर पत्नी की हल्की चीख सुनाई पड़ी और फोन कट गया। दोबारा कॉल करने पर फोन स्विचऑफ आने लगा।

आलोक ने आनन-फानन घटना की सूचना अपने कुछ साथियों को दी, फिर गोमतीनगर थाने में फोन किया। उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन कर मामले में मदद मांगी। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी। क्राइम ब्रांच ने रीना के आने-जाने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। कार में सवार रीना लेखराज चौराहे के पास अंतिम बार नजर आई हैं। उसके बाद उनका पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोमतीनगर थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें ढूंढने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विष्णु पराड़कर की पौत्रवधू हैं लापता रीना
हिंदी पत्रकारिता के भीष्म पितामह माने जाने वाले विष्णु पराड़कर के पौत्र आलोक पराड़कर ने फेसबुक पर भी पत्नी के लापता होने की बात लिखी। इस पर काफी संख्या में लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए रीना के सकुशल होने की प्रार्थना की है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है। रीना, विष्णु पराड़कर की पौत्रवधू हैं।
Read Also- Nitish Kumar : नीतीश ने ठुकराया लालू का ऑफर, कहा- दो बार हो गई थी गलती

