Home » Seraikela Fire : कांड्रा में दो होटलों में लगी आग में लाखों का हुआ नुकसान, पुलिस ने दमकल बुलाकर बुझाई आग

Seraikela Fire : कांड्रा में दो होटलों में लगी आग में लाखों का हुआ नुकसान, पुलिस ने दमकल बुलाकर बुझाई आग

Jharkhand Hindi News : आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, होटल कर्मियों से पूछताछ

by Mujtaba Haider Rizvi
Seraikela Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर में गुरुवार की सुबह दो होटलों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पास में ही गश्त कर रही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आधुनिक पावर कंपनी के अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाई जा सकी।

होटलों में रखा फर्नीचर और अन्य सारा सामान जलकर राख

बताते हैं कि यह आग नीरज बेरा और प्रधान मांझी के होटल में लगी थी। नीरज बेरा के होटल में रखा पूरा फर्नीचर, किचन का सारा सामान, बर्तन आदि जलकर राख हो गया है। प्रधान मांझी के होटल में भी अंदर रखा सारा सामान जल गया है। प्रधान मांझी का होटल अधिकांश समय बंद रहता था।

दोनों होटलों की दीवारें भी हो गईं क्षतिग्रस्त

बताते हैं कि दोनों होटल की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। कांड्रा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस नीरज बेरा के होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों होटलों में आग के चलते लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Read Also- Vande Bharat Train Incident : वंदे भारत में आग और धुंआ देख मची अफरातफरी, टुनिया में एक घंटा रुकी रही ट्रेन

Related Articles

Leave a Comment