Home » Seraikela Mining Action : सरायकेला में खनन विभाग का चला डंडा, 11 वाहनों के परिचालन पर लगाई रोक

Seraikela Mining Action : सरायकेला में खनन विभाग का चला डंडा, 11 वाहनों के परिचालन पर लगाई रोक

by Birendra Ojha
Seraikela Mining Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


Seraikela Mining Action: सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में खनन विभाग ने 11 वाहनों के परिचालन पर सख्त कार्रवाई की है। अवैध खनिजों के परिवहन में अनियमितता पाए जाने पर जिले में इनके परिचालन पर अस्थायी तौर पर रोक लगाई गई है।


दरअसल, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार, 22 जनवरी 2026 को जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक (चांडिल), खान निरीक्षक एवं थाना प्रभारी (ईचागढ़ एव चौका) एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा ईचागढ़ थाना अंतर्गत वीरडीह तथा जारगोडीह में अवैध बालू उत्खनन/ परिवहन/ भंडारण के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

Read ALso- Seraikela News : सरायकेला-खरसावां में अवैध खदान व 6 क्रशर इकाइयां जब्त, प्राथमिकी दर्ज

निरीक्षण के क्रम में बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर परिवहन कागज़ात एवं मात्रा आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन संख्या JH05AN4391, JH05CM0964, JH05CL6211, JH05BR8908, JH05CG8611, JH01BM7176, JH02AT7414, JH01DB5233, JH02AW1529, JH10AV7901 एवं JH16A9226 में मिली अनियमितता के आलोक में उक्त वर्णित सभी वाहनों को खनन विभाग की आधिकारिक JIMMS पोर्टल पर लॉक किया जा रहा है, ताकि इन वाहनों के बाबत निकट भविष्य में तब तक परिवहन चालान निर्गत ना हो सके, जब तक इन वाहनों द्वारा खनन कार्यालय में जुर्माना जमा ना किया जाए।

इन अनियमितताओं में मुख्य रूप से खनिजों का तिरपाल से बिना ढके परिवहन करना, रजिस्ट्रेशन संख्या को मिटाना/छुपाना आदि शामिल है। इस बाबत जिला परिवहन पदाधिकारी (सरायकेला – खरसावां) को भी पत्राचार किया जा रहा है, जिससे इन वाहनों के ऊपर परिवहन संबंधित अधिनियमों/ नियमों के आलोक में कार्रवाई हो। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान में खनिजों के अवैध खनन/ भंडारण/ परिवहन को बख्शा नहीं जाएगा।

Read Also- Palamu News : पलामू में दिसंबर में खनन विभाग ने 25 वाहन जब्त कर वसूला 17.9 लाख रुपए का जुर्माना

Related Articles