Home » IPL Shreyas Iyer penalty : जीत के बाद भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज, लगा जुर्माना, क्या है कारण-पढ़ें

IPL Shreyas Iyer penalty : जीत के बाद भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज, लगा जुर्माना, क्या है कारण-पढ़ें

आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत इस सत्र में पंजाब किंग्स द्वारा धीमी ओवर गति का पहला उल्लंघन था।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chennai: चेन्नई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर इस जीत के बाद भी गाज गिरी है। अय्यर को मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है।

आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन

आईपीएल की ओर से जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, यह आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत इस सत्र में पंजाब किंग्स द्वारा धीमी ओवर गति का पहला उल्लंघन था। इसी कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नियमों के अनुसार, पहली बार इस तरह का उल्लंघन होने पर टीम के कप्तान पर ही जुर्माना लगाया जाता है।

अय्यर और प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, चहल की हैट्रिक

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाया था। उनके साथ प्रभसिमरन सिंह ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस मैच में युजवेंद्र चहल की हैट्रिक भी पंजाब की जीत में अहम साबित हुई, जिन्होंने चेन्नई के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया था। इन शानदार प्रदर्शनों के बावजूद, टीम द्वारा निर्धारित समय में ओवर पूरे न कर पाने के कारण कप्तान अय्यर को जुर्माने का सामना करना पड़ा।

Related Articles