Home » कहीं डायटिंग पड़ न जाए भारी, जानिए क्या हो सकती है परेशानी

कहीं डायटिंग पड़ न जाए भारी, जानिए क्या हो सकती है परेशानी

by Rakesh Pandey
Side Effects of Dieting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects of Dieting: अक्सर लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। बहुत से लोग डाइटिशियन की सलाह के बगैर अपने शरीर को कठोर यातना देने वाली डाइटिंग करते हैं। घंटो तक भूखे रहना और कुछ भी ना खाना, ऐसा करने से वजन तो कम होता है, लेकिन यह आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है, जिससे आपको हॉस्पिटल में लाखों के बिल भरने पड़ सकते हैं।

Side Effects of Dieting- हृदय से लेकर मस्तिष्क पर पड़ता गहरा प्रभाव

घंटों भूखे रहने से इसका आपके हृदय और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बहुत देर तक भूखा रहना आपके लिए हार्मोनल अनबैलेंस क्रिएट कर देता है, जो आपके पूरे शरीर की कार्य क्षमता को प्रभावित करता है।यह हार्ट अटैक के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।

Dieting- शुगर के मरीजों की बढ़ जाती परेशानी

विशेषज्ञों के अनुसार हमारे शरीर को शुगर की एक निश्चित मात्रा में आवश्यकता होती है। बहुत लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में शुगर की क्षतिपूर्ति नहीं हो पाती। शुगर पेशेंट को अक्सर यह सलाह दी जाती है, कि उन्हें हर 2 घंटे पर कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए।

Dieting- शुगर फ्री का इस्तेमाल हानिकारक

डायबिटीज पेशेंट या डाइटिंग कर रहे लोग शुगर फ्री या आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देता है। WHO ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर के प्रयोग से बचना चाहिए।

Dieting- व्रत के दौरान भूखे रहना

अधिकतर लोग व्रत में बहुत लंबे समय तक भूखे प्यासे रहते हैं, इसका भी शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसीलिए व्रत में भी अक्सर शकरकंद या आलू का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की क्षतिपूर्ति हो सके।

Dieting- बढ़ाता है तनाव

डाइटिंग के लिए या व्रत के दौरान यदि कोई बहुत देर तक भूखा रहता है तो इससे उनके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने होता है। जिससे उस व्यक्ति का मानसिक एवं शारीरिक तनाव बढ़ सकता है।

READ ALSO: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है गुड़, इन पांच लोगों करना चाहिए परहेज

Related Articles