Home » Singham Again Review : मसाला फिल्म है रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’, एक्शन-कॉमेडी और इमोशन्स का मिलेगा तगड़ा डोज

Singham Again Review : मसाला फिल्म है रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’, एक्शन-कॉमेडी और इमोशन्स का मिलेगा तगड़ा डोज

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
फिल्मसिंघम अगेन
कास्टअजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ
निर्देशकरोहित शेट्टी
अवधि:144 मिनट
रेटिंग:3.5 स्टार्स
कहां देखेंथिएटर्स

रिव्यू की शुरुआत फिल्म की कहानी से करते हैं हैं, लेकिन अगर आपने करीब 5 मिनट का ट्रेलर देखा है तो आपको कहानी पता ही लग गई होगी। कहानी डिप्टी कमिश्नर बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) की है. जो एक कड़क ईमानदार पुलिसवाला है। सिंघम की पत्नी अवनी (करीना कपूर खान) को ज़ुबैर हाफ़ीज़ (अर्जुन कपूर) उठा ले जाता है। जुबैर, वही जिसे फिल्म में आधुनिक रावण बताया जा रहा है। अब सिंघम, पत्नी को बचाने जाता है और साथ ही जुबैर को खत्म करने भी. क्योंकि जुबैर कोई छोटा मोटा गुंडा नहीं है, तो सिंघम के दोस्त उसकी मदद करते हैं। हेल्प के लिए सिंबा (रणवीर सिंह), सूर्यवंशी (अक्षय कुमार), शक्ति शेट्टी (दीपिका पादुकोण) और सत्या (टाइगर श्रॉफ) आते हैं। वहीं चुलबुल पांडे (सलमान खान) दर्शकों को लिए सोने पे सुहागा का काम करेंगे। अब अवनी बचती है या नहीं और क्या आगे के पार्ट की हिंट भी फिल्म में हैं? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

रोहित शेट्टी की फिल्म में कुछ भी ऐसा नया नहीं हैं जो आपने कभी पहले नहीं देखा होगा. लेकिन फिर ये मसाला, मजा हर बार देता है और रोहित ये बात बखूबी जानते हैं। फिल्म में हर लीड एक्टर की हीरोइक एंट्री से लेकर दमदार डायलॉग्स और एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का. ‘सिंघम अगेन’ में भी यही सब कुछ है, लेकिन इस बार लेवल और बढ़ गया है। स्टारकास्ट को देखकर एक तरह से यह कहना गलत नहीं होगा कि सिनेमैटिक यूनिवर्स में सबसे बड़े स्टार्स एक साथ लाने का काम भी रोहित ने किया है।

टेक्निकल पहलू पर रोहित हमेशा ही स्ट्रॉन्ग रहे हैं। सिंघम अगेन भी तकनीकी पहलू पर मजबूत है। अच्छी सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग, म्यूजिक, बढ़िया कैमरा मूवमेंट्स, सीटीमार डायलॉग्स, इमोशन्स और ढेर सारा एक्शन. फिल्म में जिस तरह से रामायण को कनेक्ट किया है वो भी अच्छा है। फिल्म के बाकी पहलुओं पर आसान भाषा में यही कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी की फिल्म है तो ज्यादा दिमाग लगाकर मत देखना।

बात अगर एक्टिंग की करें तो अजय देवगन हमेशा की तरह ही काफी महीन एक्टिंग करते दिखे हैं। उनकी वॉक, आवाज और आंखें माहौल बांध देती हैं। वहीं अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी अपने पुराने अंदाज में दिखे हैं। कॉप यूनिवर्स की नई एंट्री दीपिका पादुकोण को ‘लेडी सिंघम’ की जगह ‘लेडी सिंबा’ कहते तो बेहतर होता. पूरी फिल्म में वो रणवीर सिंह के कैरेक्टर का ही फीमेल वर्जन नजर आती हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने एक्टिंग करने की कोशिश की है, जो उनकी पुरानी फिल्मों से तो बेहतर ही है।

बाकी टाइगर श्रॉफ वही पुराने घिसे पिटे अंदाज में ही दिख रहे हैं। रोहित शेट्टी भी टाइगर से एक्टिंग नहीं करा पाए है। बात लीड एक्टर्स के अलावा बाकी कैरेक्टर्स की करें तो रोहित की टीम करीबन फिक्स रहती है जो काफी बेहतरीन होती है. यानी सपोर्टिंग एक्टर्स का काम बढ़िया है।

कुल मिलाकर इस फिल्म को आप थिएटर्स में एन्जॉय कर सकते हैं। ये फिल्म आपको बोर तो कतई नहीं करेगी और एक अच्छा विजुअल सिनेमैटिक ट्रीटमेंट देगी। इस फिल्म को हमारी तरफ से साढ़े तीन स्टार।

Read Also- Aishwarya Rai Birthday: जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड के मंच पर दिया ये जवाब, करोड़ों लोगों का जीता दिल

Related Articles