स्पोर्ट्स डेस्क : श्रेयस अय्यर और ईशान किशन, 2 ऐसे नाम हैं, जो इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। (Sourav Ganguly) उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने पर वाद-विवाद शुरू हो गया है। इन दोनों क्रिकेटरों ने डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था और यही कारण है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने साफतौर पर कहा कि मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था, क्योंकि मैंने उनके अंदर टैलेंट देखा था। वहीं, उसके अलावा गांगुली ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया: Sourav Ganguly
Sourav Ganguly ने अपने इंटरव्यू में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस और रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर कहा,’मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया, क्योंकि मैंने उनके अंदर टैलेंट को देखा था। मुझे यह देखकर हैरानी नहीं हो रही है, वह जिस तरह से परफॉर्म कर रहे हैं।’ इसके बाद दादा ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर करने पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने साफतौर पर इसको लेकर भी कहा कि हर कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ी को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए। भारत में क्रिकेट का यह बेसिक स्ट्रक्चर है। गांगुली ने ईशान किशन को लेकर निराशा जताई और कहा कि उन्होंने मुझे चौंका दिया है।
बीसीसीआई ने क्या कहा
बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को लेकर चल रही तमाम खबरों के बीच साफ शब्दों में कहा था कि अगर रणजी ट्रॉफी कोई खिलाड़ी छोड़ता है, तो उसके गलत परिणाम होंगे। जय शाह ने राजकोट में एक इवेंट में ये बात कही थी और कुछ दिनों के बाद एक ई-मेल लिखकर सभी खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी थी कि रणजी ट्रॉफी छोड़कर आपको आईपीएल को प्राथमिकता नहीं देनी है। इसी पर गांगुली ने कहा है कि अगर आपको रेड और व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने में दिक्कत नहीं है, तो फिर साथ में दोनों खेल सकते हैं।
सौरव गांगुली ने क्या सब कहा
गांगुली ने कहा कि, “बीसीसीआई चाहता है कि वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलें। मुझे आश्चर्य है कि श्रेयस और ईशान ने प्रमुख टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी नहीं खेले हैं। यह बीसीसीआई का फैसला है और वे सही थे। लेकिन, खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए। यह गलत है। आपसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना अपेक्षित है। एक बार जब आप कॉन्ट्रेक्टेड खिलाड़ी बन जाते हैं, तो आपसे खेलने की उम्मीद की जाती है। श्रेयस अय्यर कुछ दिनों में सेमीफाइनल में बॉम्बे के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।”
पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि, “वे युवा लोग हैं। ईशान किशन ने मुझे चौंका दिया है। वे सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और आईपीएल में भी उनके पास इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। तो मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया है।” गांगुली ने बताया कि जब वह खेलते थे, तो रणजी ट्रॉफी मुख्य टूर्नामेंट हुआ करता था। उन्होंने कहा “यह मुख्य टूर्नामेंट था। रणजी ट्रॉफी के आधार पर ही नेशनल टीम का चयन हुआ।
जाहिर है, आईपीएल नहीं था। आईपीएल मेरे करियर के बाद के फेज में आया, हममें से कई लोगों के करियर में। मुझे लगता है कि रणजी सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट था।”
READ ALSO: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर, देखिये पूरी लिस्ट

