Home » JCECEB: राज्य के नर्सिंग संस्थानों के GNM और‎ANM कोर्स में नामांकन के लिए 24 अगस्त से भरा जाएगा आवेदन

JCECEB: राज्य के नर्सिंग संस्थानों के GNM और‎ANM कोर्स में नामांकन के लिए 24 अगस्त से भरा जाएगा आवेदन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जीएनएम कोर्स के लिए 150 अंकों की होगी परीक्षा, इसमें ऑब्जेक्टिव व एमसीक्यू सवाल होंगे‎

रांची‎: State nursing institutions:  झारखंड के नर्सिंग काॅलेजाें में संचालित जीएनएम ‎व एएनएम कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्राें के लिए अच्छी खबर है। ‎झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता‎ परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से ‎जीएनएम व एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता ‎परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी गयी है। जारी नाेटिफिकेशन के तहत यह परीक्षा 22 सितंबर काे आयाेजित हाेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म 24 अगस्त से भरा जाएगा। ‎वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 ‎सितंबर है। जबकि अभ्यर्थी ‎आवेदन में किसी प्रकार का सुधार 10 ‎सितंबर तक कर सकेंगे। इच्छुक छात्र जेसीईसीईबी की वाेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम‎ से आवेदन कर सकेंगे।‎ ‎सरकारी संस्थानों में सीटों का‎ वर्गीकरण नहीं होगा। वहीं गैर सरकारी ‎संस्थानों में 50 प्रतिशत ओपन सीट व‎ 50 प्रतिशत मैनेजमेंट सीट होंगे।‎

State nursing institutions: दाे पाली में हाेगी परीक्षा

इस प्रवेश परीक्षा की बात करें ताे यह दाे पालियाें में हाेगी। इसकी पहली पाली सुबह 10 बजे ‎से दोपहर 12 बजे तक चलेगी जिसमें एएनएम की परीक्षा हाेगी। वहीं दूसरी पाली ‎दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक‎ चलेगी अाैर इसमें जीएनएम के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। केंद्राें की सूची अावेदन प्रक्रिया के बाद घाेषित की जाएगी।

State nursing institutions: प्रवेश परीक्षा में सवाल मैट्रिक ‎स्तर के होंगे:

JCECEB की ओर से इस परीक्षा काे जाे प्रारूप जारी किया गया है उसके तहत जीएनएम प्रवेश परीक्षा 150 अंकों की होगी। ‎इसमें ऑब्जेक्टिव ( एमसीक्यू ) सवाल होंगे। ‎इसमें अंग्रेजी,भौतिक विज्ञान, रसायन‎ विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित विषय से‎ 30-30 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश ‎परीक्षा में सवाल मैट्रिक स्तर के होंगे। ‎परीक्षा शुल्क जेनरल, ईडब्लयूएस, ‎बीसी-1, बीसी-2 केटेगरी के लिए 900 ‎रुपए व एससी, एसटी, महिला अभ्यर्थियों‎ के लिए 450 रुपए निर्धारित है।

State nursing institutions: ‎एएनएम के लिए 100‎अंकों की होगी परीक्षा:

वहीं एएनएम ‎प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में 100 अंकों के ‎सवाल पूछे जाएंगे। जो ऑब्जेक्टिव‎ ( एमसीक्यू ) होंगे। इसमें सामान्य ‎विज्ञान से 50 अंक के, सामान्य ज्ञान से ‎25 अंक व गणित से 25 अंक के ‎सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए परीक्षा ‎शुल्क जेनरल, इडब्लयूएस, बीसी-1,‎बीसी-2, एससी, एसटी केटेगरी के लिए‎ 450 रुपए निर्धारित है।‎

Related Articles