Home » Syed Mushtaq Ali Trophy : तिलक वर्मा ने लगातार तीन शतक लगाकर रच दिया इतिहास, IPL नीलामी से पहले मचाई धूम

Syed Mushtaq Ali Trophy : तिलक वर्मा ने लगातार तीन शतक लगाकर रच दिया इतिहास, IPL नीलामी से पहले मचाई धूम

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए ग्रुप ई के मैच में बल्लेबाजी करते हुए गोवा के खिलाफ 57 गेंदों में 11 चौके व 10 छक्के की मदद से नाबाद 130 बनाए।

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दौर में शनिवार को दो भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाकर क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। तिलक वर्मा ने जहां लगातार तीसरी बार टी20 मैच में शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया, वहीं श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी से पहले अपना धमाकेदार शतक जड़ा।

तिलक वर्मा का शानदार शतक, बन गए रिकॉर्ड-हीरो

तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए के एक रोमांचक मुकाबले में मेघालय के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। राजकोट में खेले गए इस मैच में तिलक ने महज 67 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में लगातार तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

तिलक वर्मा का यह शतक इस लिहाज से भी खास था कि वह 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने। इससे पहले, भारत की महिला क्रिकेटर किरण नविगेरे ने 2022 में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 162 रन बनाए थे।

साथ ही, तन्मय अग्रवाल ने भी 23 गेंदों में 55 रन बनाकर तिलक का अच्छा साथ दिया, जिससे हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद, अनिकेथ रेड्डी और तनय त्यागराजन की बेहतरीन गेंदबाजी के साथ हैदराबाद ने मेघालय को सिर्फ 69 रन पर समेटते हुए 179 रन से शानदार जीत दर्ज की।

श्रेयस अय्यर का धमाकेदार शतक, मुंबई ने गोवा को हराया

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए ग्रुप ई के मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया। गोवा के खिलाफ उन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 130 रन (11 चौके, 10 छक्के) बनाए, जिससे मुंबई ने चार विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

श्रेयस के इस अद्भुत शतक की बदौलत मुंबई ने गोवा को 26 रन से हराया, क्योंकि गोवा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 224 रन ही बना पाई। गोवा के लिए सुयश प्रभुदेसाई ने 36 गेंदों में 52 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाए, लेकिन यह उनके लिए जीत का कारण नहीं बन सका।

Related Articles