Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुए तीन पदों एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव और एक कमेटी मेंबर के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उपचुनाव से जुड़ी सूचना 10 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर जारी की गई थी, जबकि 11 अप्रैल को चुनाव नियमावली, चुनाव क्षेत्र और वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13 अप्रैल (सोमवार) को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। इसी दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा।
14 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे और उसी दिन नामांकन सूची प्रकाशित होगी। जांच के बाद वैध उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
15 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होगी। 16 अप्रैल को मतदान पत्र के नमूने का प्रकाशन किया जाएगा।
वहीं, 17 अप्रैल को मतदान, मतगणना और नव-निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी।
Read Also: Gumla Fire News : गुमला में आधी रात को बाजार में लगी आग, दो दुकानें हो गईं खाक

