Home » Jamshedpur Railway News: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी

Jamshedpur Railway News: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी

कई ट्रेनों का बदल दिया गया है रूट, कई शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजिनल

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur railway (2)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न रेल सेक्शनों में परिचालन के कारणों से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। कुछ का रूट बदला गया है।

टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग सीएनआई-पुरुलिया-मुरी के स्थान पर सीएनआई-गोड्डाबरी-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण संबंधित स्टेशनों के यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

इसी तरह 18019/18020 जमशेदपुर-धनबाद-जमशेदपुर एक्सप्रेस*16 और 17 फरवरी 2026 को केवल बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच सेवा रद्द रहेगी।
13503/13504 बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को गोमो तक ही संचालित होगी, जबकि गोमो से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 17 और 21 फरवरी को आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा इन दिनों रद्द रहेगी। वहीं 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू 20 फरवरी को विष्णुपुर तक ही संचालित होगी।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनों में—

  • 68046/68045 आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर: 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी
    • 68077/68078 आद्रा-वाराणसी मेमू: 22 फरवरी
  • 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर मेमू: 17 और 22 फरवरी
  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया मेमू: 17 और 20 फरवरी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Read also Jamshedpur News: जमशेदपुर FC बनाम मोहम्मडन SC का मैच कल, ओवेन कॉयल बोले- जीत के इरादे से उतरेंगे उनके खिलाड़ी

Related Articles

Leave a Comment