Home » RANCHI NEWS: 15 अप्रैल को राजधानी के इस इलाके में नहीं होगा ऑटो का परिचालन, देखें किस बात को लेकर चल रहा विवाद

RANCHI NEWS: 15 अप्रैल को राजधानी के इस इलाके में नहीं होगा ऑटो का परिचालन, देखें किस बात को लेकर चल रहा विवाद

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के बैनर तले टाटीसिल्वे में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

by Vivek Sharma
CNG AUTO
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में टाटीसिल्वे-कांटाटोली मार्ग पर चलने वाले ऑटो के भाड़ा विवाद को लेकर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के बैनर तले यह बैठक टाटीसिल्वे में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह ने किया। इसमें संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ऑटो चालक व मालिक शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक इस रूट पर चलने वाले सभी ऑटो चालकों की सहमति से भाड़ा तय नहीं हो जाता, तब तक महासंघ नई सूची जारी नहीं करेगा। कुछ चालकों की अनुपस्थिति के कारण अगली बैठक 15 अप्रैल को तय की गई है।

ऑटो चालकों से जबरन वसूले जा रहे 20 रुपये

साथ ही महासंघ ने यह भी ऐलान किया कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस रूट पर ऑटो का परिचालन बंद रखा जाएगा। बैठक में आरोप लगाया गया कि कांटाटोली के कुछ एजेंटों द्वारा ऑटो चालकों से जबरन 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। इस मामले में लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा उषा मार्टिन की बसों द्वारा स्कूल बच्चों के परिवहन को लेकर भी नाराजगी जताई गई। महासंघ ने इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से शिकायत करने की बात कही।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4 में एथलीटों ने दिखाया दम, जानें कितने खिलाड़ियों का हुआ जुटान

Related Articles

Leave a Comment