पॉलिटिकल डेस्क, नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल (PM Modi YouTube) व्यूज और सब्सक्राइबर्स के मामले में भारत और दुनिया के दूसरे नेताओं के यूट्यूब चैनलों को पछाड़ दिया है। पीएम मोदी हमेशा से डिजिटल के पक्षधर रहे हैं। वह भारत के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने राजनीति की दुनिया को डिजिटल रूप का सबसे पहले काम किया था।

आज उनका यूट्यूब चैनल दुनिया के किसी भी दूसरे नेता के यूट्यूब चैनल से अधिक सब्सक्राइबर वाला चैनल बन गया है। (PM Modi YouTube) पीएम मोदी के चैनल पर 2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं। पीएम मोदी के चैनल पर अपलोड होने वाले वीडियो लोग काफी पसंद करते हैं। अक्सर वीडियो पर व्यूज मिलियन में आ जाते हैं।
PM Modi YouTube: यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र नेता
प्रधानमंत्री मोदी एकमात्र विश्व नेता हैं, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर होने का गौरव हासिल किया है। इसी के साथ वह अन्य वैश्विक और भारतीय समकालीनों से काफी आगे हैं। नरेन्द्र मोदी चैनल ने न केवल भारत में राजनीतिक समकक्षों को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि सब्सक्राइबर्स और वीडियो दोनों के मामले में वैश्विक नेताओं से कहीं आगे निकल गए हैं। (PM Modi YouTube)
पीएम के बाद दूसरे नंबर पर ये नेता
पीएम मोदी के बाद दुनिया के किसी नेता के यूट्यूब चैनल पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं, तो वह नाम ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सनोरा का है। उनके चैनल पर 64 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जो नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल के एक तिहाई से थोड़ा कम है।
तीसरे नंबर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की तीसरे नंबर पर हैं, जिनके सब्सक्राइबर्स 11 लाख हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 7,94,000 सब्सक्राइबर्स हैं। दिसंबर 2023 में 22.4 करोड़ व्यूज के साथ नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के यूट्यूब चैनल की तुलना में 43 गुना अधिक व्यूज हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल पर दूसरे सबसे ज्यादा व्यूज के साथ वैश्विक नेता हैं।
READ ALSO: INS Imphal कल नौसेना में होगा शामिल, पलक झपकते ही दुश्मन का होगा सफाया?

