Home » तेजस्वी का सीएम नीतीश की पार्टी पर बड़ा हमला,  जदयू में कैकेयी के साथ एक मंथरा भी शामिल !

तेजस्वी का सीएम नीतीश की पार्टी पर बड़ा हमला,  जदयू में कैकेयी के साथ एक मंथरा भी शामिल !

by Rakesh Pandey
Tejaswi Yadav on JDU
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क, पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो (Tejaswi Yadav on JDU) लालू यादव के लाल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण आज रविवार से शुरू हो रहा है। समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 1400 किमी का रोड शो होगा। नीतीश सरकार में दो-दो बार डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहने वाले हैं।

वहीं, इस यात्रा को लेकर आज पटना में तेजस्वी ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 5 दिनों में हमने 1500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। हर जाति, वर्ग, धर्म, समुदाय के लोगों का समर्थन अब तक मिलता रहा है। आज से दूसरे चरण की यात्रा शुरू होगी। दूसरे चरण की जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल थक चुके हैं और उनका विजन खत्म हो चुका है और जनता उनसे ऊब चुकी है।

पार्टी भी उनसे ऊब चुकी है और जो उनके साथ पहले थे, वह भी ऊब चुके हैं। पहले उन्होंने भाजपा को छोड़ा फिर हमारे पास आए। फिर हमको छोड़ भाजपा के पास गए, फिर हमारे पास आए और हमको छोड़कर फिर भाजपा के पास चले गए, तो इनका तो यही काम रह गया है।

सीएम का काम में मन नहीं लग रहा है (Tejaswi Yadav on JDU)

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद पर रहकर ऊब चुके हैं और उनका काम में मन नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा, बिहार की जनता भी नीतीश कुमार से ऊब चुकी है। केके पाठक जैसे अधिकारी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा, जीतन राम मांझी ने बिल्कुल सही बात कही है, चार विधायक वाली मांझी की पार्टी के बदौलत ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

नीतीश कुमार के बार-बार पलटने से राज्य को हो रहा नुकसान

तेजस्वी ने कहा, मांझी ने नीतीश कुमार के आसपास कैकई होने की बात कही है। मैं तो कहता हूं कि मंथरा भी नीतीश कुमार के आसपास मौजूद है। नीतीश कुमार के बार-बार पलटने से बिहार को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो रहा है।

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दिया जवाब

तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर निशाना साधे जाने पर डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने उन पर पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा, ये लुटेरे लोग हैं, पैसे के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे। उन्होंने कहा, सत्ता में बैठकर भ्रष्टाचार करते रहे और उसे हथियाने के लिए पैसे का खेल खेला गया। इस मामले में कार्रवाई होगी चिंता मत करिए, हमारे पास 128 विधायकों का बहुमत था, लेकिन पैसे का खेल खेला गया।

READ ALSO: लोहरदगा में दो नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा

Related Articles