Home » बिहार में नाबालिग को निर्वस्त्र कर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गए जेल

बिहार में नाबालिग को निर्वस्त्र कर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गए जेल

by Rakesh Pandey
Viral Video of woman Bihar, Three accused arrested, Bihar Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेगूसराय : तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग लड़की को नग्न कर वीडियो बनाने और वायरल करने के बाद आत्मसमर्पण करने वाले तीन आरोपियों को आज रविवार को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल प्रारंभ कराने के आदेश दिए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी ने दी जानकारी

रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियक्त किशुनदेव चौरसिया को 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तीन अन्य नामजद रामजतन पासवान, रविन्द्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार ने पुलिस दबिश एवं घर की कुर्की किए जाने के डर से आज तेघड़ा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपियों को आत्मसमर्पण करवाने में गांव वालों की बड़ी भूमिका

यह तीनों वायरल वीडियो में कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त हैं। डीएसपी के प्रयास से तीनों को आत्मसमर्पण करवाने में गांव वालों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कांड के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी 48 घंटे के अंदर कर ली गई है। जल्द अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश दिया गया है।

21 जुलाई को वीडियो सामने आते ही एक्शन में आई पुलिस

एसपी ने बताया कि 21 जुलाई को वीडियो सामने आते ही तेघड़ा डीएसपी द्वारा जांच कराई गई। जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति एवं एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गांव के कुछ लोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए दोनों को मारपीट किया गया है। विशेष टीम ने शानदार कार्य किया, इसके लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद, महिला थानाध्यक्ष अवंतिका कुमारी एवं तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles