Jamshedpur : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। मानगो नगर निगम में मेयर पद के तीन नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। जबकि, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज हुआ है। इनके नामांकन पत्रों में त्रुटि पाई गई है। मानगो में जिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं उनमें शबाना बानो, काकोली महतो, और अनीता देवी हैं। जुगसलाई में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार आरती चौधरी का नामांकन पत्र त्रुटि के चलते खारिज हुआ है।

मानगो में मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार
मानगो निर्वाचन क्षेत्र में मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह और सोनामुनी सोरेन का नामांकन पत्र योग्य पाया गया। अब मानगो में मेयर पद के 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए मैदान में यह उम्मीदवार
जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए अब नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलोफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर, रिंकु सिंह का नामांकन पत्र योग्य पाया गया है।
चाकुलिया नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों में संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन, शिलावती टुडू हैं। इनके नामांकन वैध पाए गए।
चाकुलिया में तीन नामांकन रद्द
चाकुलिया नगर पंचायत में वार्ड नंबर 1 से 12 के लिए 42 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इनमें से तीन उम्मीदवारों का नामांकन त्रुटि के चलते अयोग्य पाया गया। अब इन वार्डो में 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
शुक्रवार को नाम वापसी की तारीख
शुक्रवार को नाम वापसी की तारीख है। अगर कोई उम्मीदवार अपना पर्चा वापस लेना चाहता है, तो वह अपना नामांकन वापस ले सकता है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

