Home » Kaushambi : श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पलटी, 20 घायल, 15 की हालत गंभीर

Kaushambi : श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पलटी, 20 घायल, 15 की हालत गंभीर

हादसा मध्य प्रदेश के दमोह जनपद के तेंदुखेड़ा और जामनखेड़ा क्षेत्र के करीब 55 श्रद्धालुओं के साथ हुआ।

by Anurag Ranjan
Kaushambi : श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पलटी, 20 घायल, 15 की हालत गंभीर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कौशांबी : कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के लेहदरी गांव के समीप रविवार सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में 20 श्रद्धालु जख्मी हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इस्माइलपुर भेजा, जहां गंभीर हालत में 15 श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसा मध्य प्रदेश के दमोह जनपद के तेंदुखेड़ा और जामनखेड़ा क्षेत्र के करीब 55 श्रद्धालुओं के साथ हुआ। ये श्रद्धालु 20 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के बाद अयोध्या गए थे और फिर 23 फरवरी को कामतानाथ धाम के दर्शन के लिए चित्रकूट रवाना हुए थे।
घायलों के अनुसार, जैसे ही बस लेहदरी गांव के पास पहुंची, चालक ने अचानक से बस का नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मचने पर स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और सभी घायलों को बस से बाहर निकाला।

हादसे में घायल श्रद्धालुओं में तेंदुखेड़ा के महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, ओमकार, रवि सिंह, उमा बाई, सरोज बाई, रमन, जामनखेड़ा के परम सिंह, मुन्नी बाई, कल्याण सिंह, बटन सिंह, मीरा बाई, गोपाल सिंह, चंद्रभान, मालती, पहाड़ सिंह, तेराबाई, नेमाबाई, श्यामाबाई और विमला बाई शामिल हैं।

Read Also: KU Bank Fraud : केयू के एकाउंट से 1.58 करोड‍़ की अवैध निकासी करने वाले बैंक के असिस्टेंट मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Related Articles