Home » Jamshedpur Traffic Checking : सीसीटीवी कैमरे वाले स्थानों पर ही होगी ट्रैफिक चेकिंग, हटाए गए पांच चेकिंग प्वाइंट्स

Jamshedpur Traffic Checking : सीसीटीवी कैमरे वाले स्थानों पर ही होगी ट्रैफिक चेकिंग, हटाए गए पांच चेकिंग प्वाइंट्स

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब उन्हीं स्थानों पर ट्रैफिक चेकिंग होगी जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को इस संबंध में साफ आदेश दे दिया गया है। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उन स्थानों पर ट्रैफिक चेकिंग की मनाही कर दी गई है। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान लगातार हो रहे विवादों को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने आला अफसरों के निर्देश पर यह फैसला लिया है। सभी ट्रैफिक थाना पुलिसकर्मियों को इस फैसले से अवगत करा दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी कीमत पर ऐसे स्थानों पर चेकिंग नहीं करें जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हों। उन्होंने कहा कि अब सभी पुलिसकर्मी केवल उन स्थानों पर चेकिंग करेंगे, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस बदलाव का मकसद चेकिंग की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग को सुनिश्चित करना है। ताकि, अगर जनता से कोई बवाल हो तो घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके तहत, ट्रैफिक थाना प्रभारी उचित स्थल का चयन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह स्थान सीसीटीवी कैमरे की रेंज में हो।

जहां सीसीटीवी नहीं वहां पहनना होगा बाडी वार्न कैमरा

अगर किसी थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है, तो वहां चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉडी वार्न कैमरा पहनना होगा। बिना बॉडी वार्न कैमरे के चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन स्थानों पर नहीं होगी चेकिंग

डीएसपी नीरज ने यह भी बताया कि शहर के पांच स्थानों से चेकिंग प्वाइंट्स को हटा दिया गया है। इन स्थानों में शामिल हैं:

  1. मानगो ब्रिज के पास (ट्रैफिक थाना के पास)
  2. मानगो दुर्गा मंदिर के पास
  3. जुगसलाई बाटा चौक
  4. परसुडीह थाना के पास
  5. साकची थाना के पास

टेंपो चालकों के लिए जारी होगी नई गाइडलाइन

इसके अलावा, टेंपो चालकों के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की जाएगी। साकची गोलचक्कर के पास टेंपो की बेतरतीब पार्किंग को लेकर बुधवार को टेंपो एसोसिएशन के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें टेंपो की सही पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड और अन्य नियमों पर चर्चा की जाएगी। जो टेंपो चालक इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी नीरज ने कहा कि इस नए आदेश से ट्रैफिक चेकिंग के दौरान होने वाले अनावश्यक विवादों को रोका जा सकेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी।

Read also Sikandar Kurta : ईद से पहले बाजार में सलमान खान के ‘सिकंदर’ वाले जोहरा-जबीं कुर्ते की धूम

Related Articles