Home » Ugc Net: एनटीए ने आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

Ugc Net: एनटीए ने आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

by Rakesh Pandey
UGC NET
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से दिसंबर में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। एनटीए ने दिसंबर 2023 सेशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है । अब छात्र 31 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यही तारीख फीस का भुगतान करने की लास्ट डेट भी होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करें।

विदित हो कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2023 तक थी। फिलहाल उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 01 से 03 नवंबर 2023 तक का समय मिलेगा। जबकि पहले आवेदन में सुधार करने की तारीख 30 से 31 अक्टूबर 2023 तक थी। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 06 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

जानिए कितना लगेगा फीस:

अगर फीस की बात करें तो सामान्य व अनारक्षित वर्ग के 1,150 रुपए जबकि सामान्य ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल के छात्रों को 600 रुपए वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर 325 रुपए जमा करने होंगे।

एग्जाम पैटर्न :

यूजीसी नेट दिसंबर में दो पेपर शामिल होंगे।
दोनों पेपर 3 घंटे के लिए एक ही सेशन में आयोजित किए जाएंगे।
एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू शामिल होंगे।
इन पेपर्स के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
पेपर 1 में 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पेपर 2 में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एग्जाम का टाइम 3 घंटे होगा।

Read Also : SSC Exam: जेएसए-एलडीसी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डिटेल

Related Articles