Home » Jharkhand Governor Dhanbad : धनबाद में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा-बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहयोग करें विद्यालय

Jharkhand Governor Dhanbad : धनबाद में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा-बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहयोग करें विद्यालय

खिलाड़ियों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। ऐसे खिलाड़ियों से सीख लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है।

by Reeta Rai Sagar
Santosh Kumar Gangwar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tundi/Dhanbad (Jharkhand) : झारखंड में खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। विद्यालय बच्चों को खेल के लिए तैयार करें। इससे राज्य में और कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे और देश में राज्य का और अपना नाम रोशन करेंगे। यह बात झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहीं। वे शनिवार को धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में रतनपुर स्थित स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति की ओर से आयोजित 36वें प्रांतीय खेलकूद महोत्सव के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

धोनी, दीपिका, सलीमा टेटे से सीख लें और खेल के क्षेत्र में आगे आएं

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि झारखंड के कई होनहार खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका, सलीमा टेटे समेत कई खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। ऐसे खिलाड़ियों से सीख लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है।

खेलकूद प्रतिभा निखारने व तंदुरुस्ती के लिए भी जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि खेलकूद सिर्फ पदक और पुरस्कार के लिए नहीं होता। इससे प्रतिभा निखरती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। झारखंड के बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। यह काफी खुशी की बात है। विद्यालय स्तर पर भी बच्चों में खेलों के प्रति अभिरुचि बढ़ाने की जरूरत है।

बच्चों को मोबाइल से दूर रखें अभिभावक

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत करने से बच्चे खेलकूद से दूर हो रहे हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। ताकि, उनकी प्रतिभा निखार सके।

Also Read: Hazaribagh-forest-land-scam-Vinay-Singh-bail : वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

Related Articles