Home » Puja Khedkar: अब IAS नहीं रहीं पूजा खेडकर, UPSC ने सिलेक्शन रद्द किया

Puja Khedkar: अब IAS नहीं रहीं पूजा खेडकर, UPSC ने सिलेक्शन रद्द किया

by Rakesh Pandey
Union Public Service Commission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Union Public Service Commission : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने पूजा खेडकर का सिलेक्शन रद्द कर दिया है। 2023 बैच की ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने पहचान बदलकर तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेस का एग्जाम देने के मामले में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गयी है।

पूजा खेडकर अब ट्रेनी IAS नहीं रहीं। UPSC ने कहा था कि पूजा के खिलाफ जांच में पाया गया कि उन्होंने अपना नाम, माता-पिता का नाम, सिग्नेचर, फोटो, ईमेल ID, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलकर UPSC का एग्जाम दिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और डिसेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Union Public Service Commission : पूजा ने नोटिस का नहीं दिया था जवाब

पुलिस द्वारा पूजा के खिलाफ एफअाईअार दर्ज किए जाने के बाद 18 जुलाई, 2024 को UPSC ने पूजा खेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। इसके लिए 25 जुलाई तक का समय दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 30 जुलाई तक कर दिया गया था। लेकिन इस तिथि तक पूजा ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद ही यूपीएससी ने कार्रवाई की।

Union Public Service Commission : जानिए क्या है पूरा मामला

पूजा पर ट्रेनिंग के दौरान खराब आचरण अाैर पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। उन्हाेंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के रूप में उन सुविधाओं की मांग की, जिनकी वे हकदार नहीं थीं। इसके अलावा उन पर एक वरिष्ठ अधिकारी के चैंबर पर कब्जा करने का भी आरोप है। खेडकर पर अपने पद का बेजां दुरुपयोग करने का भी आरोप है। इसकी शिकायत सबसे पहले पुणे के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर सुहास दिवासे ने की थी, जिसके बाद पूजा का ट्रांसफर वाशिम कर दिया गया था। लेकिन यहां भी वह अपनी निजी ऑडी कार में लाल बत्ती और ‘महाराष्ट्र सरकार’ के प्लेट लगवाई। इस निजी कार में पूजा खेडकर वाशिम की सड़कों पर घूमती नजर आईं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया अाैर यहीं से पूजा पर पहचान छिपाने और OBC , विकलांगता कोटे के दुरुपयोग करने का आरोप लगा। 16 जुलाई को पूजा की ट्रेनिंग रोक दी गई और उन्हें मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) वापस बुला लिया गया।

Read Also-जानिए ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के बारे में, जिसकी नियुक्ति की होगी जांच

Related Articles