Home » Pakud News: पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दंपती और मासूम की मौत

Pakud News: पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दंपती और मासूम की मौत

GRP ने कराया शवों का पोस्टमार्टम, मामले की जांच शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
Vande Bharat train accident in Pakur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur: पाकुड़ जिले के नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम एक रेल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। डाउन लाइन से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक पुरुष, एक महिला और तीन वर्ष की बच्ची की जान चली गई है। बुधवार को शवों की पहचान कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना मंगलवार की शाम लगभग 7:10 बजे की है। ट्रेन तेज रफ्तार में थी। बताया जा रहा है कि अचानक तीनों लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। इससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल सका और वे ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी कार्यालय लाया गया और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी।

पाकुड़ जीआरपी के एएसआई शिबू सरदार ने बताया कि रात होने के कारण शुरुआती दौर में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने मृतकों की पहचान पाकुड़ नगर के कालीतल्ला, वार्ड नंबर 9 के रहने वाले चंदन सरदार और उनकी पत्नी शिल्पा सरदार के रूप में की है। हादसे में उनकी तीन वर्षीय बच्ची की भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि दंपती अपनी बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पार करते समय बेहद सावधानी बरतें और केवल निर्धारित रेलवे क्रॉसिंग का ही उपयोग करें।

Read Also: Chaibasa News : नारी एकता महासंघ की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका : जोबा माझी

Related Articles

Leave a Comment