Home » CP Radhakrishnan Jharkhand visit LIVE : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

CP Radhakrishnan Jharkhand visit LIVE : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

by Nikhil Kumar
CP Radhakrishnan Jharkhand visit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना हो गए। वहां वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद में वापस रांची राजभवन आएंगे और आईआईएम के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

उनके स्वागत के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरान राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read Also- Jamshedpur News: जमशेदपुर में युवक की संदिग्ध मौत पर बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Comment