Home » West Singhbhum Accident : मागे परब से लौटते समय सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

West Singhbhum Accident : मागे परब से लौटते समय सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

West Singhbhum Accident : दोनों युवक नशे की हालत में थे हेलमेट भी नहीं पहना था

by Rajeshwar Pandey
Giridih Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलीतोड़ांग में बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रहा है।

बताते हैं कि चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव निवासी मुकेश केराई (32) और सानिका गागराई (30) बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मागे परब मनाने कुलीतोडांग गांव गए थे। वहां से दोनों बुधवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुलीतोड़ांग गांव के मुख्य सड़क पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे हादसा हो गया।

घटनास्थल पर ही हो गई थी मुकेश की मौत

दुर्घटना में मुकेश केराई को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं सानिका गागराई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे और हेलमेट भी नहीं पहना था।

Read Also: Chaibasa Election News: चाईबासा और चक्रधरपुर में वोट डालने में महिलाएं रहीं आगे, पुरुष पीछे

Related Articles

Leave a Comment