Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा खूंटपानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत खूंटपानी निवासी स्वर्गीय विजय सिंह हेंब्रम के 4 साल के मासूम निर्मल हेंब्रम का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने मोटरसाइकिल से आकर आंगन में खेल रहे मासूम बच्चे कै अपहरण कर फरार हो गए। घटना के समय निर्मल की मां घर में काम कर रही थी।
आंगन में खेल रहा था बच्चा
घटना सुबह लगभग 7 बजे की है। खूंटपानी में दो अज्ञात बदमाश बाइक से आए और अचानक निर्मल को बिस्कुट दिखा बाहर बुलाया। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही मोटरसाइकिल में सवार युवक बच्चे को गोद में ले कर तेजी से बाइक से भाग निकले। जब निर्मल की मां कुछ देर बाद घर से बाहर आई तो देखा कि उसका बच्चा नहीं है। काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और बच्चे की तलाश शुरू की गई। इस बीच, ग्रामीणों ने देखा कि कुछ युवक बच्चे को लेकर बाइक में बैठाकर भागे हैं।
मां-बाप का था इकलौता
गांव के लोगों ने बताया कि घर के सामने पुलिया के पास सड़क से एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को बाइक में बैठाकर तेजी से भागते देखा गया है। इसके बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मां के अनुसार बच्चा निर्मल अभी साफ-साफ बोल नहीं पाता है। वह अपने माता-पिता या गांव का नाम भी नहीं बता सकता। इससे खतरा और भी गंभीर हो गया है। बच्चा अपनी मां का इकलौता है।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इधर बता दें कि बच्चों की मां बालिमा हेंब्रम चक्रधरपुर में दैनिक मजदूरी करती है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े आंगन से बच्चा चोरी हो सकता है, तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रशासन से
ग्रामीणों ने फौरन बच्चे की बरामदगी और अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है।
अगर किसी भी व्यक्ति को निर्मल हेंब्रम के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या प्रशासन को सूचना दें। आपकी छोटी सी मदद एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचा सकती है।
थाना में शिकायत नहीं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पहुंचे गांव
घटना के बाद से अब तक किसी ने भी मुफ्फसिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार दलबल के साथ खूंटपानी पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

