चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने जब प्रेमी के घर वालों ने पसंद नहीं किया तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मंझारी थाना क्षेत्र के भरभरिया गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी मधु मरांडी के बुलावे पर ओड़ीशा के लोहलदा गांव गई थी। वहां वह मधु के साथ उसके घर पर रह रही थी। लेकिन मधु के माता-पिता को जानकी पसंद नहीं थी। इस बात की जानकारी जब जानकी को मिली तो वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने गांव आ गई। गुरूवार को घर पहुंचने के बाद उसने रात में घर में रखे कीटनाशक दवा को पी लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद फौरन परिजनों ने रात में ही मंझारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद शुक्रवार को शव घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस घटना में मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

READ ALSO: Gudri Block Network Issue : गुदड़ी प्रखंड में नेटवर्क की सुविधा नहीं, विधायक ने सदन में उठाया मामला

