Home » Right to Education : जमशेदपुर में आरटीई नामांकन में 112 फर्जी प्रमाणपत्र पकड़े गए

Right to Education : जमशेदपुर में आरटीई नामांकन में 112 फर्जी प्रमाणपत्र पकड़े गए

फर्जी कागजात में हैं 65 आय और 47 जन्म सर्टिफिकेट

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के निजी स्कूलों में Right to Education के तहत आरक्षित 25% सीटों पर नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जांच जारी है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, अब तक 112 प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं, जिनमें 65 आय प्रमाणपत्र और 47 जन्म प्रमाणपत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों की ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया जारी है, और इन्हें जारी करने वाले संबंधित विभागों से जांच कराई जा रही है। शिक्षा विभाग के अनुसार, अभी भी 1200 प्रमाणपत्रों की जांच बाकी है, जिससे यह संख्या 200 के करीब पहुंच सकती है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

कई अभिभावकों ने आय प्रमाणपत्र स्कैन कर अपनी आय कम दिखाई। जिनकी वास्तविक वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक थी, उन्होंने इसे 72 हजार या उससे कम दिखाया।

– जन्म प्रमाणपत्र में उम्र अधिक होने के बावजूद स्कैन कर उसे घटा दिया गया।

– फर्जी प्रमाणपत्र वाले आवेदनों को रद्द कर दिया गया है।

मार्च के अंत में होगी लॉटरी प्रक्रिया

RTE सेल के अनुसार 20 मार्च तक प्रमाणपत्रों की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद लॉटरी के जरिए स्कूलवार छात्रों का चयन होगा। चयनित छात्रों के आवेदन संबंधित स्कूलों को भेजे जाएंगे, जो आरक्षित सीटों पर निशुल्क दाखिला देंगे। 15 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read also – Mango Flyover : 57 में से 37 फाउंडेशन व 21 पियर बन चुके, जानें कब हो जाएगा तैयार

Related Articles