Home » सट्टा किंग की शादी में बुलाए गए थे 14 बॉलीवुड स्टार, अब ED ने लिया रडार पर

सट्टा किंग की शादी में बुलाए गए थे 14 बॉलीवुड स्टार, अब ED ने लिया रडार पर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: बहुचर्चित महादेव ऐप के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। डायरेक्टोरेट के मुताबिक इसके मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकार ने UAE में शादी पर 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। शादी में जो भी पेमेंट की गई थी वह सब कैश में की गई थी।

महादेव एपीपी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के मामले में ईडी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित कुल 39 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान सोने के सिक्के और आभूषण के साथ 417 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

शादी में 200 करोड़ का कैश भुगतान किया गया

ईडी के सूत्रों के अनुसार महादेव बुक ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हुई थी। इसमें बॉलीवुड के सिंगर्स और एक्टर्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। ईडी के हाथ यह वीडियो लगी है। ईडी अधिकारियों को कहना है कि हवाला के जरिए करीब 200 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। तलाशी के दौरान ईडी के अधिकारियों को बड़ी मात्रा में कागजात और सबूत मिले हैं। छापेमारी के दौरान प्राप्त कागजात में 14 बॉलीवुड सितारों के नाम भी मिले हैं। अब ईडी के अधिकारी उन बॉलीवुड सितारों पर नजर रख रही है और ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड की हस्तियों से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।

14 लोग शादी में हुए शामिल

मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ने अपनी शादी में सनी लियोन, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, भाग्यश्री, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा, राहत फतेह अली खान, विशाल ददलानी, आतिफ असलम, अली असगर, ऐली अवराम, टाइगर श्रॉफ, कृष्णा अभिषेक और पुलकित को स्टेज परफॉर्मेंस के लिए बुलाया था। जानकारी के मुताबिक, इन सभी फिल्मी सितारों को सौरभ ने मोटी रकम दी थी। बॉलीवुड सितारे भी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं।

ED ने जब्त की 400 करोड़ से अधिक की नगदी और संपत्ति

बता दें कि इस मामले में ईडी ने अब तक चार सौ करोड़ रुपए से अधिक के कीमत की नकदी और संपत्ति जब्त की है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। सट्टेबाजी के इस ऐप के दो मुख्य आरोपियों की पहचान हुई है। पहला, सौरभ चंद्राकर और दूसरा, रवि उप्पल। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। जांच में जुटी ईडी अब तक दर्जनों जगह छापेमारी कर चुकी है।

Related Articles