Home » ग्रेजुएट काॅलेज विवाद में दाे शिक्षक संघ आमने-सामने: टाकू ने की डाॅ पूजा पर कार्रवाई की मांग

ग्रेजुएट काॅलेज विवाद में दाे शिक्षक संघ आमने-सामने: टाकू ने की डाॅ पूजा पर कार्रवाई की मांग

by Rakesh Pandey
ग्रेजुएट काॅलेज विवाद में दाे शिक्षक संघ आमने-सामने
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोल्हन विश्वविद्यालय अंगीभूत महाविद्यालय ग्रेजुएट काॅलेज में दाे शिक्षिकाओं के बीच हुई मारपीट को लेकर शिक्षकाें के दाे गुट आमने-सामने आ गये हैं। इस मामले में टीचर्स एसाेसिएशन ऑफ काेल्हान विश्वविद्यालय (टाकू) खुलकर स्थाई सहायक प्राध्यापक डाॅ. रश्मि कुमारी के पक्ष में आ गया है।वहीं झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ कोल्हान ईकाई आवश्यकता आधारित सहायक अध्यापिका डॉ. पूजा सिन्हा के समर्थन में आ गया है।

संगठन ने बैठक कर घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ की ओर से कहा गया कि 22 सितंबर को ग्रेजुएट कालेज में दो शिक्षिकाओं के बीच हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक ही अमर्यादित घटना को अंजाम दें तो इससे बड़ा अपमान शिक्षकों का और कुछ नहीं हो सकता। इससे संघ मर्माहत हैं। इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई नहीं हाेनी चाहिए। बैठक में मांग की गयी कि विश्वविद्यालय एक स्वतंत्र जांच समिति बनाकर इसकी जांच कराए।

ध्यान रहे जांच एकपक्षीय न हो। जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार के द्विपक्षीय कार्रवाई हो। कहा गया कि इस प्रकार की घटना एकपक्षीय नहीं होता, ऐसे में कार्रवाई भी एकपक्षीय नहीं होनी चाहिए। बैठक में प्रदेश संरक्षक डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदू, प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय, रविशंकर राय, डॉ. बीडी सिन्हा, डॉ. छगन अग्रवाल, डॉ. गोपीनाथ पाण्डेय और प्रो. अमरेश कुमार आदि शामिल थे। वहीं टाकू की बैठक में कुल 11 प्रस्ताव पास किया गया। मांग की गई थी डॉ. पूजा सिन्हा के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। मुझे तत्काल निलंबित किया जाए। कल इस घटना के विरोध में शिक्षक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे।

दाेनाें शिक्षिकाएं दाे संघाें से जुड़ी हैं:
मालूम हाे कि इस घटना में शामिल दाे शिक्षिकाओं में से डाॅ रश्मि स्थायी शिक्षिका हैं।वह टाकू से जुड़ी हुई हैं यही वजह है कि टाकू के तमाम पदाधिकारी इस मामले में उनका खुलकर साथ देते नजर आ रहे हैं। टाकू से जुड़े सभी शिक्षक बृहद आंदोलन करने की तैयारी में है। वहीं अस्थाई शिक्षिका डाॅ पूजा सिन्हा झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ से जुड़ी हुई है। संघ के एक धड़े का कहना है कि डाॅ पूजा पर डाॅ रश्मि द्वारा व्यक्तिगत हमला किया गया। यह पूरी तरह अनुचित कदम था।

यह हुई थी घटना:
विदित हाे कि ग्रेजुएट काॅलेज में 22 सितंबर काे पाेलिटिकल साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ रश्मि कुमारी व संविदा आधारित शिक्षिका डाॅ पूजा सिन्हा आपस में भिड़ गयी थीं। इस दाैरान डाॅ पूजा व डाॅ रश्मि के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में काॅलेज की ओर से जांच कमेटी का गठन करते हुए दाेनाें काे शाेकाॅज नाेटिस जारी किया गया है। मंगलवार काे काॅलेज व विवि खुलने के बाद मामले में काेई बड़ा एक्शन हाे सकता है।

READ ALSO : क्षेत्रीय कांफ्रेंस में प्रिंसिपलाें काे निर्देश, स्कूल में हमेशा बच्चाें काे माेटिवेट करें

Related Articles