Home » RANCHI NEWS: डेढ़ साल से लेट सेमेस्टर पर भड़के नर्सिंग स्टूडेंट्स, रांची विश्वविद्यालय में कर दी तालाबंदी

RANCHI NEWS: डेढ़ साल से लेट सेमेस्टर पर भड़के नर्सिंग स्टूडेंट्स, रांची विश्वविद्यालय में कर दी तालाबंदी

अब तक तीन सेमेस्टर में देरी हो चुकी है और परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरवाया

by Vivek Sharma
नर्सिंग स्टूडेंट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को रिम्स के बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सेमेस्टर में लगातार हो रही देरी से नाराज स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी और जोरदार हंगामा किया। यह प्रदर्शन एनएसयूआई के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

स्टूडेंट्स का आरोप है कि उनका सेमेस्टर पिछले डेढ़ साल से लगातार लेट चल रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक तीन सेमेस्टर में देरी हो चुकी है और परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरवाया गया है। इस स्थिति में उनकी डिग्री अधर में लटकने का खतरा मंडरा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय पर परीक्षा और रिजल्ट नहीं हुआ तो उन्हें नौकरी और उच्च शिक्षा के अवसरों में नुकसान उठाना पड़ेगा। स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles