Home » Ghatshila News: स्टंटबाजों व मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा: 8 बाइक जब्त, 38,500 का कटा चालान

Ghatshila News: स्टंटबाजों व मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा: 8 बाइक जब्त, 38,500 का कटा चालान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : घाटशिला दुर्गा पूजा के दौरान सड़क सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), जमशेदपुर के निर्देशानुसार घाटशिला थाना पुलिस ने स्टंटबाजों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। 18 से 22 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष यातायात जागरूकता सह चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने पांच बुलेट सहित कुल आठ मॉडिफाइड व स्टंट राइडिंग में प्रयुक्त बाइकों को जब्त किया। इन सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 38 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।

थाने में मैकेनिक बुलवाकर खुलवाए गए तेज आवाज वाले साइलेंसर

घाटशिला थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क पर खतरनाक स्टंट करने और तेज आवाज वाले साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइकर्स को पकड़ा गया था। पकड़े गए वाहनों पर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए मानगो यातायात थाना प्रभारी को सूचना दी गई। इसके बाद मानगो ट्रैफिक प्रभारी के सहयोग से वाहन मालिकों द्वारा थाने पर मैकेनिक बुलवाकर सभी आठों बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न हटवाए गए।

आर-1 और पल्सर समेत सभी वाहनों पर लगा जुर्माना

कार्रवाई के दौरान पांच बुलेट के अलावा एक यामाहा आर-1 (R1) और एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत सभी जब्त वाहनों का विधिवत चालान काटा गया। मौके पर ही वाहन स्वामियों से कुल 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही वाहन मॉडिफाई करने वाले संबंधित मैकेनिकों को भी कड़ी चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में ऐसे तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने अथवा बेचने का काम न करें।

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

थाना प्रभारी भूषण कुमार ने स्पष्ट किया कि घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता को ध्वनि प्रदूषण व बेलगाम रफ्तार से निजात दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने नाबालिग और युवा बच्चों को तेज आवाज व मॉडिफाइड वाहन चलाने की अनुमति न दें।

Read Also Ghatshila Ravan Dahan 2026 : दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में 23 अक्टूबर को भव्य रावण दहन, 30 फीट के पुतले के साथ होगा बुराइयों का अंत

Related Articles

Leave a Comment