Home » बिहार के नालंदा में 50 फुट की गहराई में फंसा 4 वर्षीय मासूम आठ घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकला

बिहार के नालंदा में 50 फुट की गहराई में फंसा 4 वर्षीय मासूम आठ घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकला

by Rakesh Pandey
Bihar's Nalanda News, Child Trapped in 50 feet depth, came out safely after eight hours, NDRF Rescue Safely
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के नालंदा जिले के कुल भदारी गांव में रविवार सुबह बोरवेल में फंसे चार वर्षीय शिवम को आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसे सुरक्षित निकालने के अभियान में जुटी थी। वह 150 फुट गहरे बोरवेल में करीब 50 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था।

प्रशासन की मेहनत लाई रंग, माता-पिता ने ली राहत की सांस

एसडीआरएफ के मुताबिक शिवम को बोरवेल से सुरक्षित निकाल लिया गया है। शिवम के बाहर आने के बाद उसके माता-पिता के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बच्चे को बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए ले जाया गया है। नालंदा थाना इलाके के कुल गांव में खेलने के दौरान चार वर्षीय शिवम 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह डोमन मांझी का पुत्र है। साथ खेल रहे बच्चे ने इसकी जानकारी उसके माता-पिता को दी। मौके पर ग्रामीणों की हुजूम उमड़ गया। इस दौरान प्रशासन ने बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने और निकालने के लिए जेसीबी मशीन को बुला लिया। प्रशासन की मेहनत रंग लाई है और बच्चे को बोरवेल से निकाल लिया गया।

Read Also :  बिहार में नाबालिग को निर्वस्त्र कर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गए जेल

Related Articles