सेंट्रल डेस्कः दिल्ली के 40 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सुबह 7 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी खबर मिली। दिल्ली पब्लिक स्कूल के आऱके पुरम ब्रांच और जीडी गोयनका के पश्चिम विहार ब्रांच जैसे स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।
बच्चों को इमरजेंसी बताकर भेजा गया घर
दिल्ली के दो जाने-माने स्कूलों सहित कुल 40 स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे ईमेल रिसीव हुए हैं। इसके बाद से ही इन स्कूलों में दहशत का माहौल है। सुबह 7 बजे फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई और स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रों को वापस घर भेज दिया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे सुबह जब स्कूल पहुंचे तो उन्हें इमरजेंसी बताकर घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड औऱ पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी की। फिलहाल किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक चीज पाए जाने की खबर नहीं है। पुलिस की जांच जारी है औऱ ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से प्रशासन ने स्कूलों की सतर्कता बढ़ा दी है।
धमकी देने वाले ने मांगे 30 हजार डॉलर
8 दिसंबर की रात करीब 11.38 बजे दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसमें कहा गया कि स्कूलों में बम प्लांट किए गए हैं। ईमेल में कहा गया कि यदि बम फटते हैं, तो भारी नुकसान होगा। धमकी से भरे ईमेल को भेजने वाले ने इस बम विस्फोट को रोकने के लिए 30 हजार डॉलर की मांग की है।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। धमकी के कारण ज्यादातर स्कूलों ने एहतियात के तौर पर आज बंद कर दिया है। पुलिस औऱ संबंधित जांच एजेंसियां इस मामले की छानबीन कर रही हैं औऱ सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

