Home » Chaibasa Elephant Attack News : जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

Chaibasa Elephant Attack News : जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

Jharkhand Hindi News : हादसे के बाद वन विभाग की टीम हाथी की खोज में जुट गयी है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार का राशि प्रदान की

by Rajeshwar Pandey
Ramgarh Elephant Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथियों के हमले से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला कोल्हान जंगल क्षेत्र के गोइलकेरा थाना क्षेत्र कुईड़ा पंचायत का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत के सिरजनकोचा टोला गांव निवासी सतीश बोयपाई के पत्नी रानी बोयपाई (30 वर्ष) गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर आवाज सुनकर बाहर निकली तो देखा कि हाथी तोड़-फोड़ कर रहा था। महिला हाथी को देखकर घर के भीतर जाने की कोशिश करने लगी कि तभी हाथी ने अपने सूंड से महिला को खींच कर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण लोगों ने एक जुट होकर काफी मुश्किल से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

वन विभाग की ओर से परिजनों को दी गई धनराशि

इस हादसे के बाद वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच कर हाथी की खोज में जुट गये है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार का राशि प्रदान की। वन विभाग ने आश्वासन दिया कि सब सभी कागजी कार्रवाई के बाद बकाया धनराशि दी जाएगी।

हाथी हमले में करीब 22 ग्रामीणों की हो चुकी है मौत

क्षेत्र में हाथी के आने व ग्रामीणों के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले 3 महीनें में पश्चिमी सिंहभूम जिले में अब तक हाथी हमले में करीब 22 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

Read Also- Jharkhand Assembly Budget Session : घरेलू गैस संकट पर विधानसभा गरम, झारखंड सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Related Articles