Home » जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज अंदर नैक की टीम कर रही थी निरीक्षण, बाहर छात्र कर रहे थे हंगामा

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज अंदर नैक की टीम कर रही थी निरीक्षण, बाहर छात्र कर रहे थे हंगामा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज में निरीक्षण के लिए गुरुवार को नैक की टीम पहुंची। छात्राें के विराेध काे देखते हुए इस टीम को कॉलेज के पिछले गेट से कैंपस में प्रवेश कराया गया। साथ ही यहां पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम अलग अलग विभागाें में गई और उसका निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी व डाटा लिया।

टीम के सदस्य इन दाैरान शिक्षकाें व विभागाध्यक्षाें से भी बात करते नजर आए। दूसरी ओर पूर्व घोषणा के मुताबिक कॉलेज के मेन गेट पर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा समेत विभिन्न छात्र संगठन टीम के स्वागत व उनके समक्ष अपनी बातें रखने के लिए मौजूद थे।

टीम के पिछले गेट से कैंपस में प्रवेश कर जाने के बाद छात्र संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया। इसे लेकर छात्र संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गये।

बाद में वहां से उनके नहीं हटने की स्थिति में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को नैक टीम से मिलने के लिए अंदर भेजा गया।इसमें मोर्चा की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर एवं विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त सचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व समेत अन्य शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने नैक टीम के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही प्राचार्य डॉ अमर सिंह द्वारा की गयी अनियमिताओं के बारे में रिपोर्ट सौपते हुए उनके सामने विरोध दर्ज कराया।

आदिवासी छात्र एकता के संरक्षक इंद्र हेंब्रम ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य आदिवासी विरोधी मानसिकता के हैं, जो विकास कम जातिवाद ज्यादा करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने टीम को बरगला कर पिछले गेट से कैंपस में प्रवेश कराया।

वहीं प्राचार्य के ही दबाव पर प्रशासन भी छात्र संगठन के नेताओं एवं विद्यार्थियों को नैक टीम से मिलने से लगातार रोकता रहा।

कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व संयुक्त सचिव वीरेंद्र पासवान ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं कॉलेज की आपसी सांठगांठ के कारण छात्र प्रतिनिधित्व का अभाव है, जिस कारण स्टूडेंट लीडरशिप को खत्म करने की योजना है।

READ ALSO : शराब घोटाले में संजय सिंह की क्यों हुई गिरफ्तारी, आप नेता पर क्या हैं आरोप? जानें अब तक का अपडेट

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के राहुल कुमार, झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कामत, आजसू छात्र संघ के दीपक पांडे, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के अजय होनहागा, अभिषेक झा, विपिन शुक्ल, राहुल कुमार, कुंदन, सूरज सिंह, नीतीश राय, नीतीश कुमार, राज बांकिरा, देवनारायण सिंह, रमेश किस्कू समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles