Home » TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर BJP ने लगाया पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप,जाने क्या है पूरा मामला

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर BJP ने लगाया पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप,जाने क्या है पूरा मामला

by Rakesh Pandey
Mahua Moitra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली :  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में कई तृणमूल सदस्यों और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आ रहे हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा ने एक गंभीर आरोप लगाया है। तथाकथित, 61 सवालों में से 50 सवाल एक ही उद्योगपति से जुड़े थे। आपको बता दें कि इस मामले में सिर्फ भ्रष्टाचार का ही आरोप नहीं, बल्कि संसद की गरिमा और विशेषाधिकारों के हनन का भी आरोप लगाया है। मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने पैसे और गिफ्ट के बदले विदेश में बसे एक उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी के हितों के लिए संसद में सवाल पूछे हैं।

उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी के हितों के लिए सवाल पूछे का आरोप :

महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने पैसे और गिफ्ट के बदले विदेश में बसे एक उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी के हितों के लिए संसद में सवाल पूछे हैं। आपको बता दे की बीते रविवार को भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि महुआ ने बीते कुछ समय में अब तक सदन में 61 सवाल पूछे हैं, जिसमें से कुल 50 उद्योगपति के कारोबार से जुड़ा रहा है, इस आरोप से महुआ मोइत्रा की फायरब्रांड नेता की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

महुआ के सवालों से व्यक्त होता है कि वे हीरानंदानी के हितों को बढ़ावा देने का काम करती थीं। निशिकांत यही नहीं रुके उन्होंने 38 पेज की एक डिटेल्ड जानकारी दी है और उसमें यह बताया है कि कैसे महुआ के सवाल हीरानंदानी को फायदा पहुंचाते थे। इसका सीधा मतलब यही है कि सवाल हीरानंदानी के होते थे लेकिन संसद में महुआ पूछा करती थीं और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश किया करती थी, इससे संसद की गरिमा का अपमान हुआ है।

दिल्ली के एक अधिवक्ता जय अनंत देहाद्रई ने मामले की पूरी जांच की है, जिसमें महुआ की तरफ से पूछे गये प्रश्नों का विश्लेषण किया गया है। इस जांच में पाया गया कि कुछ क्वेश्चन को अदाणी समूह से जुड़ा रहा है, बताया जा रहा है की महुआ के मित्र की कंपनी के कंपटीटर हैं अदाणी समूह। लोकसभा में महुआ द्वारा पूछे गये सवालों की लिंक एक विदेशी उद्योगपति से की जा रही है, और पड़ताल करने पर यह भी बताया है कि पूछे गये सवाल किस तरह से उद्योगपति से संबंधित थे। वहीं निशिकांत ने पूरी जांच कमेटी बैठने की मांग की है और कहां है कि फायर ब्रांड छवि वाली नेता महुआ पैसे लेकर सवाल पूछने वाली निकली। निशिकांत ने आगे कहा कि यह मामला न केवल संसद की गरिमा को छूने का है, बल्कि इसमें दंड संहिता के अनुषंग 120 ए के तहत अपराध का भी आरोप है।

महुआ मोइत्रा का संसद में प्रवेश 2019 में हुआ था, और उन्होंने जल्दी ही कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे थे उनमें से एक महत्वपूर्ण सवाल 8 अगस्त 2019 को पूछा गया था। उनका यह सवाल पेट्रोलियम मंत्रालय से पारादीप पोर्ट ट्रस्ट से जुड़ा था। आनंद के मुताबिक 2018 में पारादीप के साथ हीरानंदानी का समझौता हुआ था, और महुआ मोइत्रा ने इसी से जुड़े सवाल संसद में किये थे, जिससे साफ पता चलता है कि सवाल हीरानंदानी के थे लेकिन महुआ मोइत्रा के द्वारा संसद में रखे जा रहे थे।

आपको बता दे, महुआ मोइत्रा एक प्रमुख भारतीय सियासी नेता हैं और वे लोकसभा सदस्य हैं, जो पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से चुनी गई हैं। वे भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के सदस्य हैं और उन्होंने प्रमुख रूप से राजनीतिक मुद्दों पर अपनी गुमनामी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने भाषणों और विचारों के लिए महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त की है।

READ ALSO : पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत, यूट्यूब पर महज 4 घंटों में साढ़े 5 लाख से ज्यादा व्यूज

Related Articles