रांची: शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के दौरान शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों की दस सदस्यीय टीम ने रांची स्मार्ट सिटी का दौरा किया। अध्ययन भ्रमण के क्रम में अधिकारियों को एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत विकसित हो रही स्मार्ट सिटी की परिकल्पना, वर्तमान प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के पूर्ण होने की अनुमानित समय-सीमा की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार ने कहा कि यह परियोजना राज्य के लिए एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित हो रही है और शहरी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
PPT के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुति
प्रशिक्षु अधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी मिशन की प्रतिस्पर्धा में रांची के चयन की प्रक्रिया, राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि एवं संसाधनों, मास्टर प्लान निर्माण, योजनाओं के चयन एवं उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री राकेश कुमार नंदक्योलियार ने परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद अधिकारियों को एबीडी क्षेत्र का भ्रमण भी कराया गया।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां अपराध नियंत्रण, यातायात संचालन और निगरानी प्रणाली की जानकारी दी गई। आरएलवीडी, ई-चालान, ए अधिकारियों को बताया गया कि कमांड सेंटर से शहर की साफ-सफाई और अन्य शहरी सेवाओं की भी निगरानी की जा रही है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योतिपुष्प, कंपनी सेक्रेटरी मोहिनी वर्मा, जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार, प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, पीएमसी से प्रबंधक अंजनी कुमार दूबे तथा पीएस अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

