Home » Seraikela Politics : आजसू पार्टी को बड़ा झटका, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो और कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने दिया इस्तीफा

Seraikela Politics : आजसू पार्टी को बड़ा झटका, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो और कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने दिया इस्तीफा

भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं दोनों नेता, इलाके में चर्चा का बाजार गर्म

by Mujtaba Haider Rizvi
हरेलाल महतो सरायकेला खरसावां
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आजसू पार्टी को सरायकेला-खरसावां जिले में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो और कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने 26 सितंबर को अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को भेजा है।

हरेलाल महतो ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि आजसू पार्टी से उनका जुड़ाव हमेशा सम्मान और गौरव का विषय रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें वर्ष 2019 और 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने का अवसर दिया। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में भी उन्हें प्रभारी और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी से मिले अनुभव और मार्गदर्शन उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

वहीं, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने भी अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने आजसू पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। साथ ही पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दोनों नेताओं के एक ही दिन इस्तीफा देने से सरायकेला-खरसावां और खासकर ईचागढ़ क्षेत्र की आजसू पार्टी की स्थानीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Comment