Home » Jamshedpur Crime : तड़ीपार अपराधी चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह गिरफ्तार,तैयार करने में लगी थी अपना गैंग, फैला रही थी ड्रग्स का कारोबार

Jamshedpur Crime : तड़ीपार अपराधी चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह गिरफ्तार,तैयार करने में लगी थी अपना गैंग, फैला रही थी ड्रग्स का कारोबार

Jamshedpur Crime : सोनारी में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा, बदमाशों के एकत्र होने की थी सूचना

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती से पुलिस ने तड़ीपार बदमाश चटनी डान उर्फ प्रिया सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात तब की गई जब पुलिस ने चटनी के पिता सुनील सिंह के घर पर छापेमारी की। चटनी डान जिला प्रशासन के तड़ी पार के आदेश का उल्लंघन कर अपने पिता के घर पर रह रही थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। चटनी डान जमशेदपुर की कुख्यात अपराधी है। उस पर चोरी, रंगदारी, हमला और लूट जैसे मामलों के कई केस दर्ज हैं। पिछली बार जब वह जेल भेजी गई थी तो वहां भी उसने हंगामा किया था।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारी थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती स्थित सुनील सिंह के घर में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सोनारी थाना में सनहा दर्ज किया गया और वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर टू मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मध्यरात्रि में ग्वाला बस्ती में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध लोग वहां से भाग चुके थे, लेकिन घर की तलाशी के दौरान कुख्यात तड़ीपार अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि जिला निष्कासन के बावजूद वह बिना किसी वैध अनुमति के चोरी-छिपे अपने पैतृक घर में रह रही थी। इस मामले में सोनारी थाना में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रिया सिंह कई आपराधिक मामलों में आरोपित रही है। उसके खिलाफ सोनारी थाना में वर्ष 2017 से 2022 के बीच हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, मारपीट और धमकी जैसे करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह “चटनी गिरोह” की सरगना है और अपने गुर्गों के साथ क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए कुख्यात रही है।

Read Also: Jamshedpur Court News : बम से उड़ाने की धमकियों के बीच बढ़ाई गई जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा

Related Articles