Home » Jamshedpur Crime: काफी देर तक दुकान के पास मंडराते रहे दो बदमाश, मौका मिलते ही पार कर दी महिला दुकानदार की सोने की चेन

Jamshedpur Crime: काफी देर तक दुकान के पास मंडराते रहे दो बदमाश, मौका मिलते ही पार कर दी महिला दुकानदार की सोने की चेन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम दो बदमाशों ने गुटखा लेने के बहाने एक महिला दुकानदार के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना बारीडीह बस्ती स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के पास की है। यहां गायत्री चंद्रा अपनी किराना दुकान चलाती हैं। पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम लाल रंग की बिना नंबर वाली बाइक पर सवार दो युवक उनकी दुकान के आसपास करीब 10 मिनट तक मंडराते रहे। इसके बाद दोनों गुटखा खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे।

महिला ने जैसे ही गुटखा निकालकर देना शुरू किया, उसी दौरान एक बदमाश ने उनके गले से करीब 17 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से तेज गति से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

महिलाओं में बढ़ा डर

जमशेदपुर में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो महीनों में शहर में दो दर्जन से अधिक महिलाओं को स्नैचर्स अपना शिकार बना चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने एक स्नैचर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment