Home » Koderma News : जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, घात लगातर छोटे भाई को ताबड़तोड़ मारे चाकू हालत गंभीर

Koderma News : जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, घात लगातर छोटे भाई को ताबड़तोड़ मारे चाकू हालत गंभीर

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

by Rakesh Pandey
Palamu Knife Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना शनिवार देर रात खुट्टा-पिरवैया गाजेडीह मार्ग स्थित जंगल के समीप हुई। घायल युवक की पहचान पुतोडीह गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार यादव के रूप में की गई है।

पंचायत के फैसले के बाद बढ़ा विवाद

परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। घायल के पिता चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी संपत्ति दोनों बेटों के बीच बराबर-बराबर बांट दी थी। हालांकि, बड़े बेटे पवन कुमार ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पंचायत के दौरान ही नाराज होकर वहां से चला गया था। इसके बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था।

घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात दीपक यादव बासोडीह बाजार से अपना काम निपटाकर वापस अपने गांव पुतोडीह लौट रहा था। इसी दौरान पिरवैया जंगल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे उसके बड़े भाई पवन कुमार और उसके कुछ सहयोगियों ने उसे रोक लिया। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपितों ने उस पर चाकू और अन्य धारदार वस्तुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को ही हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Read Also- Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल की मेगा टिकट चेकिंग में 606 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 5.29 लाख रुपये जुर्माना

Related Articles

Leave a Comment