Home » Jamshedpur Accident : तेज रफ्तार बालू लदे 407 मिनी ट्रक ने चार बाइक, कार और बाउंड्री वॉल को मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

Jamshedpur Accident : तेज रफ्तार बालू लदे 407 मिनी ट्रक ने चार बाइक, कार और बाउंड्री वॉल को मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

ट्रक चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था और तेज गति से बिरसानगर बस्ती क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे पार्क की गई चार बाइकों को रौंद दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
birsanagar accident tata 407
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : बिरसानगर में शनिवार को देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बालू लदा एक 407 मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों, एक बलेनो कार और एक बाउंड्री वॉल से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था और तेज गति से बिरसानगर बस्ती क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे पार्क की गई चार बाइकों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए वहां खड़ी बलेनो कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रविवार सुबह से स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वह अवैध बालू ढुलाई का प्रमुख मार्ग है। उनका कहना है कि बालू माफिया इसी रास्ते से चोरी का बालू शहर में पहुंचाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur News: बिष्टुपुर में एक पब एंड बार में देर रात चाकूबाजी में आदित्यपुर के दो युवक घायल

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles