Home » The photon News : टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए, 30 सितंबर तक देना है आवेदन 

The photon News : टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए, 30 सितंबर तक देना है आवेदन 

10वीं (मैट्रिक) अथवा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने अपने सदस्यों के पुत्र-पुत्रियों को शैक्षणिक प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति/अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह छात्रवृत्ति शैक्षणिक वर्ष 2026 में 10वीं (मैट्रिक) अथवा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रदान की जाएगी।
सोसाइटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 13 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक सोसाइटी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र सोसाइटी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बोर्ड के अनुसार निर्धारित पात्रता

ICSE और CBSE बोर्ड से 10वीं अथवा 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। वहीं राज्य बोर्ड से 10वीं अथवा 12वीं की परीक्षा में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
सोसाइटी ने आवेदन के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य किया है। विद्यार्थी की अंकतालिका में दर्ज अंकों के प्रतिशत को विद्यालय के प्राचार्य अथवा प्रधानाध्यापक से प्रमाणित कराना होगा। इसके अलावा आवेदन के साथ विद्यार्थी के मेडिकल कार्ड की स्व-प्रमाणित प्रति भी संलग्न करनी होगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सदस्य के बैंक खाते में जमा होगी राशि

सोसाइटी के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि संबंधित सदस्य के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसलिए आवेदनकर्ताओं को बैंक खाते का सही विवरण उपलब्ध कराने के साथ बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्व-प्रमाणित प्रति अथवा रद्द चेक संलग्न करना होगा। बैंक खाते में प्रथम खाताधारक का नाम आवेदनकर्ता/सोसाइटी सदस्य के नाम से मेल खाना आवश्यक है।
टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने पात्र सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने बच्चों के आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment