Home » JPSC-JSSC Protest: छात्रों का हल्ला बोल , 21वें दिन भी डटे आंदोलनकारी,15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

JPSC-JSSC Protest: छात्रों का हल्ला बोल , 21वें दिन भी डटे आंदोलनकारी,15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

JPSC-JSSC आंदोलन में 5 छात्र अब भी अनशन पर, 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा का ऐलान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन का शुक्रवार को 21वां दिन रहा। शरीर में गिरती ताकत और पुलिस की एफआईआर के बावजूद युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​एक छात्र ने खत्म की भूख हड़ताल

10 दिनों से अनशन पर बैठे महेंद्र प्रसाद मंडल ने विधायक जयराम महतो के आग्रह पर भूख हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि, 5 छात्र अब भी अनशन पर डटे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे प्रेम नायक (12वां दिन) की तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने ऐलान किया है कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर राज्यभर के युवा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर कचहरी, लालपुर और अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए लौटेगी। 16 अगस्त को सीएम आवास घेराव की कोई योजना नहीं है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रतिनिधिमंडल मंत्रियों से करेगा मुलाकात

विधायक जयराम महतो की अगुवाई में छात्रों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी तीन प्रमुख मांगें रखेगा। ​छात्रों की 3 प्रमुख मांगों में ​जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षाएं तुरंत रद्द की जाएं। ​पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष जांच हो। ​पेपर लीक रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए जाएं।
​आरोपों और बयानों का दौर
​अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो ने संदेश जारी कर कहा है कि आंदोलन को भटकाने की साजिशें हो रही हैं। जांच कमेटी का बनना हमारी आंशिक जीत है, लेकिन पूरा न्याय अभी बाकी है। एकजुट रहें और इस लड़ाई को कमजोर न होने दें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Kapali house collapse : कपाली में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर तीन महिलाएं घायल 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment