Home » Chaibasa Latest News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर DC कार्यालय से घड़ी चौक तक लोगों ने लगाई दौड़, जीते पुरस्कार

Chaibasa Latest News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर DC कार्यालय से घड़ी चौक तक लोगों ने लगाई दौड़, जीते पुरस्कार

जिला प्रशासन की ओर से कराई गई क्रॉस कंट्री में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व युवाओं ने भाग लिया। अनुशासन व खेल भावना का दिया परिचय

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Latest News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व युवा वर्ग के लोग उत्साह से शामिल हुए। दौड़ की शुरुआत जिला समाहरणालय परिसर से हुई और यह घड़ी घर चौक, चाईबासा तक आयोजित की गई। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के धावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

SDPO व खेल पदाधिकारी ने दिखाई हरी

प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी और जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम ने हरी झंडी दिखाकर किया। शुरू होते ही खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखा गया। तय रूट पर सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी क्षमता दिखाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मंच देना था। साथ ही युवाओं में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। स्वतंत्रता दिवस से पहले हुए इस आयोजन ने प्रतिभागियों में नया जोश और देशभक्ति का भाव भरा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रथम तीन विजेताओं को मिले पुरस्कार

इस क्रॉस कंट्री दौड़ की समाप्ति के बाद महिला एवं पुरुष वर्ग में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को बधाई देते हुए कहा गया कि वे आगे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान लोगों में देशभक्ति का भाव नजर आया और पूरे उत्साह से सबने भाग लिया। खासतौर से युवाओं का जज्बा देखते ही बन रहा था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read ALso- Giridih Latest News : तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गिरिडीह में पसरा मातम

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment