Home » Chaibasa  News : राणी सती मंदिर की दान पेटी चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Chaibasa  News : राणी सती मंदिर की दान पेटी चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

शटर-ताला तोड़कर चोर ले गया स्टील की पेटी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के अमलाटोला स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर में बीती रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने मंदिर के शटर और मुख्य गेट का ताला तोड़ गर्भगृह में रखी स्टील की बड़ी दानपेटी लेकर भाग गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सुबह पता चला चोरी का

शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो उन्होंने शटर और ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी गायब थी। इसके बाद पुजारी ने आसपास के लोगों को सूचना दी। घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित मंदिर में हुई इस चोरी से इलाके के लोगों में नाराजगी और चिंता देखी गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

इस मामले को लेकर अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चाईबासा शहर में चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। राजाराम गुप्ता ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस प्रकरण सहित शहर में हो रही अन्य चोरी-छिनतई की घटनाओं को लेकर कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस से कार्रवाई की मांग

मंदिर में हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी गई दान पेटी बरामद की जाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में डिजिटल प्रशासन की मजबूती को ले e-Samarth व SEHIS पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment